Easy Vegetable Poha Recipe(वेजीटेबल पोहा बनाने की विधि)

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Easy Vegetable Poha Recipe- वेजीटेबल पोहा(Vegetable Poha) एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है, जो पोहे (चपटे चावल) से बनाया जाता है। यह एक हल्का और पोस्टिक विकल्प है। जो अक्सर सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है। पोहे को Vegetables, मसालों के साथ पकाया जाता है। जैसे- की प्याज, टमाटर, मटर आदि, यह पौष्टिक नाश्ता है इसकी रेसिपी नीचे दी गई है।

तैयारी का समय: 10 -15 मिनट
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग-5

सामग्री:

भिगोने और सब्जी की तैयारी

पोहा- 3 कप
प्याज- 1 (मध्यम आकार) की
आलू- 1 (मध्यम आकार) की
फ्रेंच बीन्स- 1 मुट्ठी
शिमला मिर्च- 1-2
गाजर- 1/2
मीठा मक्का(स्वीट कॉर्न)- 1/3
हरी मटर- 1/2 कप

तड़का लगाना और पकाने के लिए

तेल-2 बड़े चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के बीज- 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ते- 15
हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
मुंगफली- 1/4 कप
नमक- स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
चीनी- 1 छोटा चम्मच
ताज़ा हरा धनिया पत्तियाँ- 1/4 कप (कटा हुआ)

विधि:

1- एक कटोरे पर एक बड़ी छन्नी रखें, उसमें पानी के साथ पोहा डाले और अतिरक्त स्टार्च से छुटकारा पाने के लिए पोहे को पानी में धीरे-धीरे धोए। छलनी को ऊपर उठाएं और सारा अतिरक्त पानी निकल जाने दे, छलने को पोहा के साथ एक खाली कटोरी या प्लेट पर रखें और 10-15 मिनट के लिए रख दें।

2- सभी सब्जियों को छोटी-छोटी टुकडों में काट ले और प्याज को भी काट ले, प्याज को अलग कटोरी में रखें और आलू को अलग कटोरे मे रखे, बाकी सब्जियों को एक ही कटोरी या प्लेट में मिला लें।

3- एक बार पोहा भिगोने के बाद इसे अपने हाथों से धीरे-धीरे मिला ले ये पोहा भिगोने का एकदम सही तरीका है। ये चिपचिपा नहीं होगा।

4- एक कढ़ाई को तेज आंच पर रखें उसमें 2 चम्मच तेल डालें और इसे गरम करें इस्में 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच राई, 14-15 करी पत्ता, 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/4 कप मुंगफली डाले इसमे अच्छे से चम्मच चलाय।

5- फिर इसमें आलू डालें, आलू को जब तक पकाएं जब तक वे पक नहीं जाए। आलू को 50% तक ही पकाएँ फिर इसमे प्याज डालें अच्छे से चम्मच चलाये प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पकाएँ।

6- इसके बाद इसमें सभी सब्जियां डाल दे। अच्छे से चम्मच चलाय दो-तीन मिनट तक पकाय, थोड़ा गर्म पानी डालो, ढक्कन ढक कर धीमी आंच पर तीन चार मिनट तक पकायें जब तक कि गाजर और बीन्स पक न जाएं।

7- जब सब्जियों का पक जाए तब ढक्कन हटाएं इस अवस्था में आंच कम कर दें। नमक स्वाद अनुसर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर डाले, अच्छे से चम्मच चलाय। अब भीगोये हुए पोहे डाले और 1 चम्मच निबू का रस, 1 चम्मच चीनी और हारा धनिया पत्तियां डाल दे और अच्छे से चम्मच चलाय।

8- इसके बाद पोहे पर थोड़े-गर्म पानी डाले और ढक्कन ढ़क दे और आंच बंद कर दे, तीन-चार मिनट तक पोहे को ढक कर रख दे ऐसा करने से सुनीश्चित होगा कि भाप के करण पोहा बहुत नरम होगा।

9- अब तीन-चार मिनट बाद ढक्कन हटाएं और ऊपर से थोड़ा ताजा धनिया पत्तिया डालें, आपका स्वादिष्ठ Vegetable Poha तैयार है।

सुझाव:

*पोहा बनाने के लिए अच्छी पोहा का उपयोग करें।

*पोहे में मुंगफली डालना विकल्प है आप चाहे तो ना डाले।

*पोहे को पूरी तरह बनाने के बाद इसे कुछ समय के लिए ढक कर रखें इसे यह नरम हो जाएगा।

*आप पोहा को विभिन्न तरीकों से बना सकते हैं और अपने स्वाद के अनुसर मसलों, सब्जिया मिला सकते हैं।