Chatpate Khatte Aloo Recipe Step 5 चटपटे खट्टे आलू बनाने की रेसिपी

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

Chatpate Khatte Aloo की रेसिपी बहुत ही सरल है, जो आलू और बटाटा (मीठा आलू) को मसालादार तरीके से पकाकर बनाया जाता है। इसकी रेसिपी नीचे दी गई है।

तैयारी का समय: 15-20 मिनट
पकाने का समय:: 10-15 मिनट
परोसने- 4

सामग्री:

आलू- 5-6 मध्यम आकार के (उबले हुये)
तेल- 2 बड़े चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के बीज- 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता- 20
हरी मिर्च- 2 कटी हुई
अदरक लहसून का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
इमली का गोदा- 2 बड़े चम्मच
चीनी- 1 बड़ी चुटकी
गरम पानी- थोड़ा-सा
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
काला नमक- 1 चुटकी
जीरा पाउडर- 1 चुटकी
चाट मसाला- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
ताज़ा हरा धनिया पत्तिया- मुट्ठी भर (कटा हुआ)
पाव- अवश्यक्ता अनुसर परोसने के लिए

1- सबसे पहले उबले हुए आलू को छिलकर चौथीई टुकड़ों में काट ले, टुकड़े बड़े होने चाहिए।

2- एक फ्राई पैन को तेज आंच पर रखें, उसमें तेल 2 चम्मच डाले और गर्म होने दे। इसमें जीरा और सरसों के बीज डालें उन्हें चटकने दे और फिर इसमें कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, हिलाये और एक दो मिनट तक तेज आंच पर पकाए।

3- इसके बाद इमली का गुदा, चीनी और थोड़ा गर्म पानी डाले। 3-4 मिनट तक या इमली की कच्ची महक जाने तक पकाए।

4- आंच धीमा कर दे और सभी पाउडर मसाले नमक और थोड़ा गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं और तेज आंच पर तब तक पकाए, जब तक तेल अलग ना हो जाए।

5- अब कटे हुए आलू के टुकड़े डाले और तैयार मसाले में लपेटे स्वाद अनुसर नमक और ताजा धनिया पत्तियाँ डालें।आंच बंद कर दे।

आपका स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल Chatpate Khatte Aloo Recipe Step 5- Chatpata Lal Batata तैयार है।

सुझाव:

*मसालों की मात्रा को नियंत्रित रखे ताकि आलू और बटाटा का स्वाद अच्छा हो।