Vegan Ramen Recipe In Hindi Step 1 By Step 5 (शाकाहारी रेमन रेसिपी)

Last Updated: August 6, 2025

1 Min Read
share

Share

अगर आप जापानी स्टाइल noodles के शोकीन है, तो आप ये रैसिपि कर सकते है। इस रैसिपि का नाम vegan ramen है। यह Vegan Ramen recipe न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पूरी तरह प्लांट बेस है। इसमे न तो अंडा है न ही कोई डेरी प्रॉडक्ट ।

सामग्री:

तेल- 1-2 चम्मच
प्याज़- 2
गाजर- 1
अजवाइन- 1
अदरक- 2 इंच (कटा हुआ)
बटन मशरुम- 50 ग्राम
लहसुन- 5-6 (कटा हुआ)
सेब- 1
शिताके मशरुम- 5-6
पानी- 2 लीटर
नमक- स्वाद अनुसार

विधि:

1- एक बड़े स्टॉक पोर्ट को तेज आज पर रखें और जब यह गर्म हो जाए तो इसमें तेल डाल दे।

2- अब तेल गर्म होने पर प्याज, गाजर, अजवाइन, अदरक और लहसुन डाले, तेज आंच पर तीन-चार मिनट तक या सब्जियों के गलने तक पकायें। फिर बटन मशरूम, सेब या शिताके मशरूम डालें मिलाएँ और दो तीन मिनट तक पकाएँ दे।

3- फिर पानी डाले और स्टोक को उबालने दे, जब स्टॉक उबलने लगे, तो आंच को मध्यम से कम कर दें और स्टॉक को 1 घंटे तक उबलने दे। जब स्टॉक उबल रहा हो, तब आप अन्य सामग्रियां तैयार करना शुरू कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप स्टॉक की सतह पर तेरने वाली मेल को नियमित अंतराल हटाते रहें।

4- इस स्टॉक को एक घंटे तक पकाने के बाद आप देखेंगे कि इसका तापमान थोड़ा कम हो गया है, इस समय आपका स्टॉक तैयार है। एक छलनी का उपयोग करके स्टॉक को दूसरे स्टॉक पॉटमें छान दो।

5- अंत मे स्वाद चखे और नमक को समयोजित करें, आपको स्टॉक में थोड़ा कम मसाला रखना होगा क्योंकि आपका रेमन कटोरे को इकट्ठा करते समय इसे मसाला देने के लिए सोया सॉस का उपयोग करेंगे।आपका Vegan Broth तैयार है।

Step 1 Noodles(नूडल्स):

सामग्री:

नमक- स्वादनुसार
रेमन नूडल्स- 200 ग्राम

विधि:

1- नूडल्स के लिए एक बर्तन में पानी उबाल ले और उसमें नमक डाल दे। जब पानी उबलने लगे तो उसमें नूडल्स डालें और उन्हें तीन-चार मिनट तक या पैकेज पर दिए गए निर्देश के अनुसार उबालें।

2- एक बार उबल जाने पर उन्हें पकाने की प्र्कीरी को रोकने के लिए ठंडे पानी में डाल दें और फिर छलनी का उपयोग करके उन्हें छान ले। आप के noodles तैयार है।

Step 2 Griled Tofu:

सामग्री:

तेल- 1 बड़ा चम्मच
टोफू- 200 ग्राम क्यूब्स
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
हल्का सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच

विधि:

1- टोफू को नमक, काली मिर्च और कुछ सोया सॉस का उपयोग करके मैरीनेट करें।

2- एक ग्रिल फ्रेंड को तेज आंच पर रखें और जब यह गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालें बहुत कम तेल डालें।

3- टोफू को दोनों तरफ रखें और दो-तीन मिनट तक ग्रिल करें।

4- आपका Ramen Tofu तैयार है। इसे अवश्यक्ता अनुसर टुकड़ों में काट लें।

Step 3 Charred Bok Choy:

सामग्री:

तेल- 1 बड़ा चम्मच
बॉय चोय- आवश्यकता अनुसार
नमक- चुटकी भर
काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी

विधि:

1- जिस ग्रिल में आपने पकाया है उसमें तेल डाले और गर्म होने दो। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बॉक चोय, नमक और काली मिर्च डालकर तब तक पकाएं जब तक वह जल न जाए।

2- जले हुए बॉक चोय को एक प्लेट में निकाल ले और आपका जला हुआ Bok Choy तैयार है।

Jali Hui meethi makai

सामग्री:

1 भुट्टा- एक

विधि:

1- भट्टे को सीधी आंच पर तब तक भूने जब तक कि वाह चारो और से जल ना जाए , फिर उसे चॉपिंग बोर्ड पर रख दें, थोड़ा ठंडा होने दे और फिर चाकू की सहायता से मक्के के डोनों को काटकर एक कटोरे मे निकाले।

Step 4 chille Oil:

समग्री:

मिर्च के flex- 1/2 कप
सोया सॉस- 2 चम्मच
पिसी हुई चीनी 1- बड़ा चम्मच
तेल 1.5 कप
स्टार ऐनीज़- 3
दालचीनी की छड़ी- 2 इंच
प्याज़ तीन बड़े छम्मच बारिक करता हुआ
लहसुन- 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)

विधि:

1- एक हिट प्रूफ कटोरे में मिर्च के फ्लेक्स, सोया सोस पाउडर, चीनी डाले, अच्छी तरह से मिलाये और एक तरफ रख दो।

2- इसके बाद एक पेन में तेल डाले और इसे 120 डिग्री सेल्सियस तक गरम करें, फिर इसमे चर्क फुल, दालचीनी, प्याज और लहसुन डालन दे अच्छी तरह से मिलाये। प्याज़ और लहसुन को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक भूने।

3- जब प्याज और लहसून हल्के सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं तो पेन को आंच से उतार ले और पहले से तैयार किये गए मिर्च के मिश्रण के ऊपर गर्म तेल और सावधान से डालें। सुनीश्चित करें कि आप दालचीनी और चक्र फूल को तेल से निकाल दें।

4- जब यह कमरे के तापमान पर आ जाए तो इसे एक वायुरोधिक काँच के कंटेनर मे भर ले । आप का Chilli Oil तैयार है।

Step 5 Assembly:

सामग्री:

सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
पीसी चीनी- 1 बड़ा चम्मच
मिर्च का तेल- 1 बड़ा चम्मच
शाकाहारी शोरूम(Vegan Broth)
नूडल्स
टोफू
बोक चॉय
स्वीट कॉर्न
हरी प्याज के पत्ते

विधि:

1- अपने रेमन कटोरे को तैयार करने के लिए, कटोरे में सोया सॉस पाउडर, चीनी और मिर्च का तेल डालें और इसे हिलाएं।इसके बाद शाकाहारी शोरबा और नूडल्स डालें, ध्यान रखे की शोरबा उबालता हुआ गर्म हो।

2- अपनी पसंद के अनुसर टॉपिग रखें।

3- कुछ कटे हुए हरि प्याज, तिल और मिर्च के तेल से गार्निश करें।

आपका vegan ramen तैयार है।