Delicious High Protein Laddu Recipe In Hindi 2 Step इस रक्षाबंधन बनाए हाई प्रोटीन लड्डू

Last Updated: August 9, 2025

1 Min Read
share

Share

High Protein Laddu Recipe In Hindi- हाई प्रोटीन लड्डू एक Healthy, Snack है जो प्रोटीन से भरपृ होता है। यह लड्डू Nuts, Seeds,Dry Fruits से बना जाता है। हाई प्रोटीन लड्डू एक हेल्दी और एनर्जि से भरपूर होता है, जिसे जिम जाने वाले, बच्चो के टिफिन और वर्किंग प्रोफेशनल के लिए आसानी से बनाया जा सकता है। इसमे ड्राई फ्रूट, सीड्स और देसी घी का स्वाद तो हे ही, साथ ही ये बॉडी को जरूरी प्रोटीन भी देता है।

High Protein Laddu- हेल्दी स्नेक और स्वाद से भरपूर

आजकल की भगदौड की जिंदगी मे हेल्दी स्नेक ढूँढना मुश्किल हो गया है। मार्किट मे मिलने वाले पैकेज्ड स्नेक्स मे या तो ज्यादा शुगर होती है या फिर प्रीजवेटिव । एसे मे घर पर बने High Protein Laddu एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये न सिर्फ टेस्ट मे लाजवाब होते है बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी और मिनरल्स भी देते है।

अगर आप वर्कआउट करते है तो मसल्स रिकवरी के लिए प्रोटीन जरूरी है और ये लड्डू High Protein Laddu Best है। बच्चो के लिए भी ये लड्डू बेस्ट है क्यूकी इन लड्डुओ मे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का स्वाद उन्हे भी भा जाता है।

High Protein Laddu Recipe In Hindi इस रक्षाबंधन बनाए हाई प्रोटीन लड्डू Recipe नीचे दी गई है।

High Protein Laddu

तैयारी का समय: 30 मिनट लड्डू: 25-25

सामग्री(Ingredients):

बादाम (Almonds)- 1/4 कप काजू (Cashews)- 1/4 कप पिस्ता (Pista)- 3 बड़े चम्मच कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)- 4 बड़े चम्मच अलसी के बीज (Flax Seeds)- 1 बड़े चम्मच खजूर (Dates)- 1 कप (बीज निकले हुये) देसी घी (Desi Ghi)- 3-4 बड़े चम्मच अखरोट (Akhrot)- 1/4 कप शहद (Honey)- 2 बड़े चम्मच (ओप्शनल मिठास के लिए)

बनाने की विधि (How to Make High Protein Laddu):

1- एक पैन मे धीमी आंच पर बादाम, काजू, अखरोट, कद्दू के बीज, पिस्ता, अलसी के बीज को 4-5 मिनट तक हल्के सुनहरे होने तक भुने। भुनने के बाद इन्हे ठंडा होने दे।

2- सभी को ठंडा होने के बाद सारे ड्राय फ्रूट्स और सीड्स को मिक्सी मे डालकर मोटा पौडर पीस ले।

3- खजूर के भीज निकालकर खजूर को मिक्सी मे डाले और पेस्ट बना ले, एक कढ़ाई मे देसी घी गरम करे और उसमे खजूर का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भुने।

4- अब इसमे ड्राई फ्रूट्स पाउडर डालकर और शहद डालकर अच्छे से मिला ले।गैस बंद कर दे और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दे। हाथो मे थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना ले।

High Protein Laddu Recipe In Hindi is Ready.

High Protein Laddu Recipe In Hindi इस रक्षाबंधन बनाए हाई प्रोटीन लड्डू

सुझाव (Tips):

*लड्डू को एयरटाइट कंटेनर मे भरकर स्टोर करे।

*चीनी की जगह खजूर और शहद का इस्तेमाल कर के लादू ज्यादा हेल्दी बनते है।

*लड्डू को क्रंची टेक्सचर देने के लिए Chopped Nuts और Seeds ऍड करे।

*आप यह लड्डू बनाने के लिए अनपी पसंद के ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते है।

High Protein Laddu Recipe In Hindi इस रक्षाबंधन बनाए हाई प्रोटीन लड्ड

High Protein Laddu