Easy Chocolate Cake Recipe- Friends, चॉकलेट केक एक ऐसी डेजर्ट है जिसे बच्चे हो या बड़े, हर कोई पसंद करता है। खास मौको पर यह मिठास और खुशी का तड़का लगता है। आज हम आपको एक आसान और स्वादिष्ट Chocolate Cake Recipe बता रहे है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है। अगर आप मीठा पसंद करते है और बेकिंग का शौक रखते है, तो चॉक्लेट केक आप के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इस केक की खास बात ये है की इसे बनाना बहुत आसान है और इसमे ज्यादा मेहनत भी नही लगती।
अगर आप घर पर जल्दी और असान तरीके से एक स्वादिष्ट चॉक्लेट केक बनाना चाहते है, तो यह 250 ग्राम की रैसिपि आपके के लिए परफेक्ट है। इसे आप Birthday पर या पार्टी मे बना सकते है। आज मे आपको एक सॉफ्ट, फ्लेफ़ी और रिच चॉक्लेट केक की रैसिपि बता रहे है, जो लगभग 250-300 ग्राम का केक बनेगा और घर पर हर कोई इसे पसंद करेगा।
यह आसान चॉक्लेट केक रैसिपि घर पर बनान बहुत सरल है। सही माप, सही तापमान, और थोड़ी सी सावधानी के साथ आप केक आप हर बार परफेक्ट और स्वादिष्ट केक बना सकते है।
Easy Chocolate Cake Recipe 4 Step-चॉकलेट केक रैसिपि नीचे दी गई है। आसान और बहुत ही सरल विधि।



सामग्री (ingredients):
मैदा (All-purpose flour)- 120 ग्राम
कोको पाउडर (Cocoa Powder)- 30 ग्राम
चीनी (Sugar)- 100 ग्राम (पीसी हुई)
बेकिंग पाउडर (Baking Powder)- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा (Baking Soda)- 1/2 छोटा चम्मच
दूध (Milk)- 120 मिली
तेल (Oil)- 60 मिली (या पिघला हुआ मक्खन)
वनीला एसेंस (Vanilla Essence)-1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस (Nimbu ka ras)- 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि (Step-by-Step):
1- तैयारी करे – ओवन को 180 C पर पहले से गरम कर ले। एक केक तीन ले उसमे अच्छी तरह से बटर या बटर पेपर लगा दें।
2- सुखी सामग्री मिलाये – एक बाउल मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, और बेकिंग सोडा को छान ले, फिर इसमे पीसी चीनी डालकर अच्छे से मिला ले।
3- गीली सामग्री मिलाये – एक अलग बाउल मे दूध, तेल, वनीला एसेंस और नींबू का रस डालकर फेट लें। अब गीली सामग्री को सुखी सामग्री मे डाले और हल्के हाथो से मिक्स करे। ध्यान रहे बैटर को ज्यादा न फेटे, बैटर स्मूद होना चाहिए।
4- तैयार बैटर को केक टीन मे डाले। इसे पहले से गरम ओवन मे 20-25 मिनट तक बेक करे। टूथपिक डालकर चेक करे, अगर साफ निकाल आय तो केक तैयार है। फिर केक को ओवन से बाहर निकाल ले। केक को 10-15 मिनट ठंडा होने दें। चाहे तो ऊपर से चॉकलेट गनाश या पाउडर शुगर से सजाये।
Easy Chocolate Cake Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*अगर आप के पास ओवन नही है तो आप इसे कढ़ाई या कुकर मे भी बेक कर सकते है।
*बैटर को ज्यादा न फेटे, वरना केक सखत हो सकता है।
*मीठा जैसा आपको पसंद हो कम या ज्यादा अपने अनुसार चीनी डाल सकते है, और ज्यादा चॉक्लेट स्वाद के लिए बैटर मे चॉक्लेट चिप्स डाल सकते है।
*केक का टेक्सचर अच्छा रखने के लिए कप या किचन वेट स्केल से सही माप ले।
*दूध, मक्खन ये सभी छीजे ज्यादा ठंडी न हो, इन्हे इस्तेमाल करने से पहले कमरे के तापमान मे ले आए।
*केक बनाने के लिए सही टीन का इस्तेमाल करे, केक की मात्रा के अनुसार टीन का साइज चुने।
*केक पूरी तरह पका है या नही, चेक करने के लिए बीच मे टूथपिक डाले। अगर साफ निकल जाए तो केक तैयार है।
*बेकिंग के तुरंत बाद केक को टीन मे 10-15 ठंडा करे, फिर निकाले। इससे वह टूटेगा नही। केक को अपनी इछ्छा अनुसार सजाये।
Easy Chocolate Cake Recipe 4 Step-चॉकलेट केक रैसिपि।





