Karela Juice Recipe- A Healthy Detox Drink करेला जूस रैसिपि- Friends, आप ऐसा हेल्दी ड्रिंक ढूंढ रहे है जो बॉडी को डिटोक्स करे, इम्यूनिटी बढ़ाए, पाचन सुधारे और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे, तो करेले का जूस बेहतरीन है। हल्के कडवे स्वाद के बावजूद, करेला विटामिन C, आयरन, मेग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है।
अगर आप सेहत को लेकर सचेत है और अपनी बॉडी को अंदर से डिटोक्स करना चाहते है, तो करेले का जूस आप के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। करेले का जूस बहुत से लोगो को पसंद नहीं आता है लेकिन इसके हेल्थ बेनीफिटस जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करेंगे। करेले का जूस न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, बल्कि वजन कम करने, पाचन सुधारने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने मे भी मदद करता है।
करेले का जूस एक ऐसा पेय है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। करेले का जूस बनाने के लिए बहुत कम सामग्री लगती है। करेले का जूस बनाने के लिए हमेशा ताजा करेले का इस्तेमाल करे। करेले का जूस थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन अगर आप चाहे तो करेले के जूस मे थोड़ा-सा शहद डाल सकते है। करेले के जूस मे शहद डालने से इसका कड़वापन थोड़ा-सा कम हो सकता है। अगर आप चाहे तो इसमे सेब मिलाकर भी इसका जूस बना सकते।
सेब सेहत के लिए अच्छा होता है। हमे रोज फल खाने चाहिए। फल खाने से हेल्थ और स्किन स्वस्थ रहते है। हमने इस रैसिपि को बहुत ही आसान तरीके से बताया है हम आशा करते है की आपको पसंद आए करेले की रैसिपि।
Karela Juice Recipe-A Healthy Detox Drink 4 Step करेला जूस रैसिपि।
Karela Juice Recipe-A Healthy Detox Drink 4 Step करेला जूस रैसिपि- नीचे दी गई है।
करेला जूस के फायदे (Health Benefits of Karela Juice):
करेला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होता है।
करेला का जूस बॉडी डिटोक्स करता है और पाचन बेहतर बनाता है।
करेले का जूस स्किन और बालो के लिए अच्छा होता है ये त्वचा को साफ और बालो को मजबूत बनाता है।



इस सामग्री मे 1 गिलास जूस बनेगा
सामग्री (Ingredients):
ताजा करेला (Fresh Karela)- 2 माध्यम आकार के
नींबू का रस (Nimbu ka Ras)- 1 बड़े चम्मच
काला नमक (Black salt)- 1/2 छोटा चम्मच
पानी (Water)- 1 कप
शहद (Honey)- 1 छोटा चम्मच (वेकल्पिक, कड़वाहट कम करने के लिए)
बनाने की विधि (How to Make):
1- सबसे पहले करेले को अच्छे से धो ले, चाहे तो हल्का छिल ले। बीच से लंबाई मे काटकर बीज निकाल दे और छोटे टुकड़ो मे काट
ले।
2- कटे हुये करेलो पर थोड़ा-सा नमक छिड़के और 15-20 मिनट के लिए रख दे ऐसा करने से करेले का कड़वापन कम हो जाएगा। फिर पानी से निछोड़ दे।
3- करेले के टुकडे और पानी मिक्सर मे डाले और स्मूद पेस्ट बना लें। जूस को बारीक छलनी या मलमल के कपड़े से छान ले।
4- अब करेले के जूस मे नींबू का रस, काला नमक, और शहद डालकर अच्छी तरह मिला ले।
Karela Juice Recipe-A Healthy Detox Drink is Ready.
सुझाव (Tips):
*स्वाद बढ़ाने के लिए इसमे अदरक या खीरे का टुकड़ा डाल सकते है।
*हमेश ताजा करेला का ही इस्तेमाल करे।
* अगर आप को चाहे तो करेले के जूस मे शहद न डाले।
*करेले के बीज निकालने से स्वाद मे हल्की नरमी अती है और कड़वाहट कम होती है।
* करेले का जूस बना के तुरंत पिये, नही तो इसके विटामिन और मिनरल्स कम हो जाते है।
*करेले का जूस पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ ने खाये।
*जिनको कड़वाहट नहीं पसंद, वो थोड़ा शहद या आधा सेब डालकर ब्लेन्ड कर सकते है।





