Crispy Homemade French Fries Recipe 5 Step कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि – Friends, फ्रेंच फ्राइज़ का आलू से बनाया जाता है। ये एक ऐसा स्नेक है जिसे बच्चे बहुत पसंद करते है। अक्सर इसे फास्ट-फूड रेस्टोरेन्ट से खरीदते है, लेकिन का आप जानते है की इन्हे घर पर भी बेहद आसान है तरीके से बनाया जा सकता है? बस थोड़ी सी ट्रिक और सही तरीका अपनाकर आप बना सकते है रेस्टोरेन्ट जैसी कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज़।
घर पर बनी फ्रेंच फ्राइज़ ज्यादा हेल्दी होती है क्योकि आप तेल और मसाले को अपनी पसंद से इस्तेमाल कर सकते है। बाहर की तुलना मे ज्यादा हेल्दी और हाइजेनिक होता है। आप चाहे तो इन्हे एयर-फ्रायर या बेक कर के भी बना सकते है, जिससे यह और हेल्दी हो जाते है।
फ्रेंच फ्राइज़ सिर्फ आलू, नमक और तेल से बन जाते है इन्हे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है। अगर आप चाहे तो इसे पेरी-पेरी, चीज, चाट मसाला के साथ और भी मजेदार बना सकते है। फ्रेच फ्राइज़ जल्दी और आसान तरीके से बनने वाला स्नेक है और आप इसे बर्गर, सेंडविच, पिज्जा किसी भी डिश के साथ परफेक्ट कोंबिनेशन देते है।
फ्रेंच फ्राइज़ दिखने मे भले ही आसान लगते हो, लेकिन इन्हे रेस्टोटेंट जैसी कुरकुरी और गोल्डन बनाना थोड़ा ट्रिक वाला काम है। इसलिए इस रैसिपि के साथ कुछ टिप्स भी दिये गए है, जिनहे अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट फ्रेंच फ्राइज़ बना सकते है।
Crispy Homemade French Fries Recipe 5 Step कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि
Crispy Homemade French Fries Recipe 5 Step कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि नीचे दी गई।



तैयारी का समय: 10-15 मिनट
पकाने का समय: 20-25 मिनट
सरविंग: 4-5
सामग्री (Ingredients):
आलू (Large potato) – 4 बड़े
ठंडा पानी (Chilled Water) – 3 कप
कोर्नफ्लोर (Cornflour) – 3 बड़े चम्मच (अतिरिक्त कुरकुरेपन के लिए)
नमक (Salt) – स्वादनुसार
तेल (Oil) – तलने के लिए
लाल मिर्च फ़्लेक्स (Chili flakes), काली मिर्च पाउडर(black pepper), पेरी-पेरी मसाला(peri-peri seasoning) – (वेकल्पिक) Optional
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- सबसे पहले आलू को धो कर छिल ले, इन्हे लंबी पतली स्टिक (फ्रेंच फ्राइज़ के आकार) मे काटे। अब इन्हे ठंडे पानी से धो ले ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकाल जाए।
2- कटे हुये आलू को कम से कम 30 मिनट के लिए ठंडे पानी मे भिगो दें। ये स्टेप फ्राइज़ को और भी क्रिसपी बनाने मे मदद करता है।
3- फिर आलू को पानी से निकाल कर कपडे से अच्छे से सूखा ले, माध्यम आंच पर तेल को गरम करे और आलुओ को 4-5 मिनट तक तले, जब तक वे हल्के सुनहरे और सॉफ्ट न हो जाए (ब्राउन नहीं होने चाहिए) इन्हे निकाल कर ठंडा कर ले।
4- ठंडे हुये आलुओ पर हल्का सा कोर्नफ्लोर छिड़क कर मिलाये, इससे बाहर की परत और भी क्रिसपी बन जाएगी। अब तेल को तेज आंच पर गरम करे। आलुओ को दुबारा तले जब तक की वह सुनहरे और कुरकुरे न हो जाए। इन्हे निकाल कर पेपर पर रखे ताकि अतिरिक्त तेल निकाल जाए।
5- अब फ्रेंच फ्राइज़ पर नमक या अपनी पसंद का मसाला छिडके। फ्रेंच फ्राइज़ सर्व करने के लिए तैयार है।
Crispy Homemade French Fries Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*डबल फ्राई करना ही कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज़ का सीक्रेट है।
*एक साथ ज्यादा आलू न तले, वरना फ्राइज़ नरम हो जाएंगे।
*फ्रेंच फ्राइज़ को हमेशा गरमा गरम परोसे, तभी इंका मजा है।
*भिगोने के बाद आलुओ को कपड़े से अच्छे से सूखा ले, नमी रह जाएगी तो तेल छींटे मारेगा और फ्राइज़ कुरकुरे नही बनेगे।
*फ्राइज़ को तलने से पहले हल्का सा कोर्नफ्लोर या चावल का आटा लगाए। इससे बाहर की परत और भी क्रिसपी हो जाएगी।
*नमक और मसाले हमेशा फ्राइज़ करने के तुरंत बाद डाले, गरम फ्राइज़ मसाले को अच्छे से सोख लेते है और स्वाद दोगुना हो जाता है।
*फ्रेंच फ्राइज़ असली मजा तभी है जब इन्हे गरमा गरम और ताजा सर्व करे। फ्राइज़ को देर तक रखने से ये नरम हो जाते है।
Crispy Homemade French Fries Recipe 5 Step कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि






