Paneer Pakodi Recipe-Crispy and Delicious in 3 Steps पनीर पकोड़ी बनाने की विधि- Friends, आज मे आपको एक एसे स्नेक्स की विधि बताने जा रहे है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि बनाना भी बहुत आसान है। जी हां, हम बात कर रहे है पनीर पकोड़ी की । यह एक लोकप्रिए भारतीय स्ट्रीट फूड है जो पनीर को बेसन के बैटर मे लपेट कर डीप फ्राई कर के बनाया जाता है।
पनीर पकोड़ी (Paneer Pakodi) भारत की सबसे लोकप्रिए स्नैक्स है। बारिश के मौसम मे या फिर शाम की चाय के साथ गरमा गरम पनीर पकोड़ी खाने का मजा ही अलग है। नरम और मुलायम पनीर को मसालेदार बेसन मे घोल मे डुबाकर तलने पर बनती है कुरकुरी और लाजवाब पकोडिया, जो हेर मौके पर सबको पसंद आती है।
बारिश के मौसम मे पकोड़ी बहुत अच्छी लगती है चाहे आलू की हो या फिर पनीर की। हम ने इस रैसिपि मे पनीर की पकोड़ी आसान तरीके से केसे बना सकते है ये बताया है। पनीर की पकोड़ी बनाने के लिए कुछ सामग्री चाहिए। पनीर बहुत फायदेमंद भी होता है। पनीर की पकोड़ी मे आप अपनी इच्छा अनुसार नमक मिर्च डाल सकते है।
Paneer Pakodi Recipe-Crispy and Delicious in 3 Steps पनीर पकोड़ी बनाने की विधि।

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
सरविंग: 15-16 पकोड़े बनेगे
सामग्री (Ingredients):
पनीर (Paneer) (क्यूब्स मे काटा हुआ) – 250 ग्राम
बेसन (Gram flour) – 1 कप
चावल का आटा (Rice flour) – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर (Red Chilli Powder) – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर (Coriandar Powder) – 1 छोटा चम्मच
अजवाइन (Carom Seeds) – 1/2 छोटा चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट (Ginger Garlic Paste) – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया (Chopped Coriander Leaves) – 2 बड़े चम्मच
नमक (Salt) – स्वाद अनुसार
तेल (Oil) – तलने के किए
पनीर पकोड़ी बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- एक बाउल मे बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिलाये। अब थोड़ा-थोड़ा पनि डालते हुये गाढ़ा और स्मूद घोल बना लें।
2- पनीर के टुकड़े को इस बैटर मे अच्छे से डुबोकर कोट करे। कढ़ाई मे तेल गरम करे, अब पनीर के टुकड़ो को धीरे-धीरे तेल मे डाले और माध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें।
3- अब तले हुये पनीर पकोड़े को टिश्यू पेपर पर निकाले ताकि अतिरिक्त तेल निकाल जाए। इन्हे हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमेटो कैचप के साथ गरमा-गरम परोसे।
Paneer Pakodi Recipe-Crispy and Delicious in 3 Steps Is Ready.
सुझाव (Tips):
*बैटर मे थोड़ा चावल का आटा या कोर्नफ्लोर डाले, पकोड़े और भी करारे बनेगे।
*पकोड़े हमेशा माध्यम आंच पर तले, ताकि बाहर से कुरकुरे अंदर से नरम हो।
*चाहे तो बैटर मे हरी मिर्च, कटी प्याज या कसूरी मेथी डालकर अलग स्वाद पा सकते है।
*पनीर पकोड़ी बनाने के लिए हमेशा ताजा पनीर का इस्तेमाल करे।बेसन मे थोड़ा चावल का आटा या कोर्नफ्लोर मिलने से पकोड़ी और भी क्रिस्पि बनेगी।
*बैटर न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। इतना हो की पनीर पर अच्छे से चिपक जाए।
*पनीर पकोड़ी तलने के बाद ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़क दें, इस से टेस्ट ओर बढ़ जाएगा।





