Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि

Last Updated: September 17, 2025

1 Min Read
share

Share

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि- Friends अगर आप कुछ हेल्दी और एनर्जी से भरपूर मिठाई ढूंढ रहे है, तो ड्राई फ्रूट लड्डू आप के लिए परफेक्ट है। इस मे न ज्यादा चीनी डालनी पड़ती है। यह लड्डू खासकर सरसियों मे बहुत फायदेमंद माने जाते है और बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इसे पसंद करता है।

अगर हम हेल्दी स्नैक्स की बात करे तो ड्राई फ्रूट्स लड्डू हमेशा टॉप लिस्ट मे आते है। ये सिर्फ एक मिठाई नही बल्कि सेहत का खजाना है। इस लड्डू मे खजूर, अंजीर, किशमिश, और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स होते है, जो नेचुरल शुगर और फाइबर से भरपुर होता है।

ड्राई फ्रूट्स लड्डू की सबसे बड़ी खासियत यह है की इन्हे बनाने के लिए चीनी (Sugar) डालने की जरूरत नही होती। खजूर और अंजीर की मिठास से ही ये तैयार हो जाते है। अगर आप हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करते है तो अपनी डाइट मे ड्राई फ्रूट्स लड्डू शामिल करे। ड्राई फ्रूट्स लड्डू आप को बहुत पसंद आएंगे और स्वादिष्ट भी लगेंगे।

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि नीचे दी गई है।

Dry Fruits Laddu Recipe
Dry Fruits Laddu Recipe
Dry Fruits Laddu Recipe

तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
लड्डू – 15-16 बनेगे

सामग्री (Ingredients):

खजूर (Dates) – 1 कप (बीज निकले हुये, बारीक कटे)
अंजीर (Fig) – 1/2 कप
बादाम (Almond) – 1/2 कप
काजू – 1/2 कप
पिस्ता – 1/4 कप
अखरोट – 1/4 कप
किशमिश – 2 बड़े चम्मच
घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (वेकल्पिक)
सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 2 बड़े चम्मच (वेकल्क्पिक)

बनाने की विधि (Step-by-step Method):

1- सभी ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट) को हल्का-सा भून ले और फिर मोटा-मोटा काट लें। खजूर और अंजीर को छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट ले। इन्हे ड्राइंडर मे डाल कर हल्का-सा पीस ले, ताकि पेस्ट जेसा बन जाए।

2- कढ़ाई मे घी गरम करे। उस मे खजूर अंजीर का पेस्ट डाल कर 3-4 मिनट तक भुने। अब इस मे सभी कटे हुये ड्राई फ्रूट्स और किशमिश डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करे। इलायची पाउडर और नारियल पाउडर डाल कर मिला लें। अब आंच बंद कर दे।

3 – जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए तो हथेलियो पर थोड़ा घी लागार कर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

*अगर आप को मीठा ज्यादा पसंद है तो थोड़ा-सा गुड मिला सकते है।

*आप चाहे तो लड्डू को सूखे नारियल मे रोल करके भी सर्व कर सकते है।

*खजूर और अंजीर मे नेचुरल मिठास पर्याप्त होती है। इस से लड्डू हेल्दी और शुगर-फ्री बनते है।

*बादाम, काजू, पिस्ता, को हल्का भुनने से उनका फ्लेवर और बढ़ जाता है।

*ज्यादा घी डालने से लड्डू चिपचिपे हो डाकते है। बस इतना ही घी डाले की लड्डू अच्छे से बन जाए।

*गरम रहते हुये लड्डू सही नहीं बनते, हल्का गुनगुना होने पर ही गोल लड्डू बनाए।

*अगर आप चाहे तो इस मे फ़्लेक्स सीड्स या तिल भी मिला सकते है। ये लड्डू को और पौष्टिक बना देंगे।

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि।

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि।

Healthy Dry Fruits Laddu Recipe In Hindi 3 step ड्राई फ्रूट लड्डू रैसिपि।