Easy Paneer Kali Mirch Recipe 5 Step पनीर काली मिर्च स्वादिष्ट रैसिपि- Friends, आज हम आप के लिए लेकर आए है एक बेहद ही लाजवाब डिश- पनीर काली मिर्च रैसिपि। अगर आप क्रीमी ग्रेवी और हल्के मसालो के शोकीन है तो यह रैसिपि आपके लिए परफेक्ट है। जैसा की नाम ही साफ है, इस डिश का स्टार इङ्ग्रेडेंट है- काली मिर्च। पनीर काली मिर्च रैसिपि एक बहुत ही स्वादिष्ट और क्रीमी डिश है, जिसमे काली मिर्च का मजेदार फ्लेवर आता है।
पनीर काली मिर्च यह रैसिपि बनाने के लिए हल्दी या लाल मिर्च का उपयोग नहीं किया जाता है। इस डिश को काली मिर्च पाउडर के इस्तेमाल से बनाया जाता है। जो की बनने के बाद इस का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट आता है। बहुत ही सरल और आसान तरीके से इस रैसिपि को बताया गया है।
Easy Paneer Kali Mirch Recipe 5 Step पनीर काली मिर्च स्वादिष्ट रैसिपि।
Easy Paneer Kali Mirch Recipe 5 Step पनीर काली मिर्च स्वादिष्ट रैसिपि नीचे दी गई है।



तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 35-30 मिनट
सरविंग: 2-3
सामग्री (Ingredients):
Base Gravy
प्याज (Onion)- 3-4 माध्यम साइज की (कटी हुई)
काजू (Cashew)- 20-25
तरबूज के बीज (Musk melon seeds)- 1 बड़े चम्मच
अदरक (Ginger)- 2 इंच
लहसुन (Garlic)- 18-20 कालिया
तेज पत्ता (Bay Leaf)- 2
काली इलायची (Black cardamom)- 1
हरी इलायची (Green cardamom)- 2-3
दालचीनी (Cinnamon)- 1 इंच
पानी (Water)- अवशयकता अनुसार
Tempering the gravy-
मक्खन (Butter)- 2 बड़े चम्मच
तेल (oil)- 1 चम्मच
हरी मिर्च (Green Chilli)- 1
हरा धनिया (Fresh Coriander)- 2 बड़े चम्मच
नमक (Salt)- स्वाद अनुसार
चीनी (Sugar)- 1 चम्मच
ब्लेक पेपर (Black pepper)- 1 चम्मच (Freshly crushed)
Preparing Paneer and Final Cooking
तेल (Oil)- अवशयकता अनुसार
पनीर (Paneer)- 300-350 ग्राम
भुनी हुई कसूरी मेथी पाउडर (Roasted kasuri methi powder)- 1/2 चम्मच
गरम मसाला (Garam Masala)- एक चुटकी
For Garnish-
हरा धनिया (Fresh Coriander)
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1- सबसे पहले एक कढ़ाई ले उस मे कटा हुआ प्याज, काजू, खरबूजे के बीज, लहसुन, हरी मिर्च, तेज पत्ता, काली इलायची, हरी इलायची, और दालचीनी डाले। इस मे थोड़ा-सा गरम पानी डाले, ढककर माध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक या जब तक सब कुछ नरम और अच्छी तरह से पक न जाये पकाए।
2- फिर आंच से उतार ले और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें। अगर आप को ज्यादा गाढा स्वाद पसंद है, तो सबूत मसले (तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, और दालचीनी) निकाल दे। मिक्सर ग्राइंडर मे डाल कर मुलायम बारीक प्यूरि बना लें। एक तरफ रख दें।
3- एक पेन मे 2 बड़े चम्मच मक्खन और 1 छोटा चम्मच तेल गरम करे। कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक और कटा हुआ हरा धनिया डाले। हल्का- सा भुने। अब इस मे तैयार बेस ग्रेवी डाल दे और अच्छी तरह से मिलाये। इस मे नमक, चीनी, प्याज डाले। अब मिश्रण मे अवशयकता अनुसार पानी डाले ताकि गाढ़ा-पन ठीक हो जाए। ग्रेवी को धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकने दें।
4- एक अलग पेन मे थोड़ा-सा तेल गरम करे। पनीर के टुकड़ो को दोनो तरफ से सुनहरा भूरा होने तक हल्का तल ले। तले हुये पनीर को ग्रेवी मे डाले, आखिर मे भुनी हुई कसूरी मेथी पाउडर और एक चुटकी गरम मसाला डाले। पनीर को अच्छी तरह से पकाए।
5- स्वाद चखे चखे यदि अवशयकता हो तो मसाला समायोजित करे। आपकी स्वादिष्ट और मलाईदार पनीर काली मिर्च तैयार है। रूमाली रोटी या अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व करे।
Easy Paneer Kali Mirch Recipe Is Ready.
सुझाव (Tips):
*पनीर को बिना तले भी ग्रेवी मे डाला जा सकता है, लेकिन हल्का तला हुआ पनीर दिखने मे और अच्छा लगता है।
*यह डिश सफ़ेद और क्रीमी रहती है, इसलिए इस मे हल्दी या लाल मिर्च पाउडर न डाले। केवल काली मिर्च ही मुखय मसाला है। ताजा कटी हुई काली मिर्च का इस्तेमाल करे।

Easy Paneer Kali Mirch Recipe 5 Step पनीर काली मिर्च स्वादिष्ट रैसिपि





