How to Make Besan Ladoo in Hindi | Delicious and Sweet in 2 Step बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

Last Updated: October 12, 2025

1 Min Read
share

Share

How to Make Besan Ladoo in Hindi | बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी- Friends, बेसन के लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो हर भारतीय त्योहार की शान होती है। चाहे दिवाली हो, राखी या शादी — बिना बेसन के लड्डू के मिठास अधूरी लगती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेसन लड्डू बनाने की आसान और परफेक्ट रेसिपी, जिस से लड्डू नर्म, सुगंधित और स्वादिष्ट बनेंगे।

दीवाली सिर्फ रोशनी और सजावट का त्यौहार नहीं है, यह परिवार और मिठास का पर्व है। बेसन लड्डू को दीवाली पर बनाने की परंपरा इसलिए भी है क्योंकि —
यह देसी घी और बेसन से बनता है, जो शुद्धशु ता और शुभता का प्रतीक है। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है — बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी को।
इसे पहले से बनाकर रखा जा सकता है।

बेसन लड्डू भारत की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है, जो खासकर त्योहारों (जैसे दीवाली, रक्षाबंधन) पर बनाई जाती है। यह चना दाल के बेसन, घी और चीनी से तैयार किया जाता है। इसके स्वाद में देसी घी की खुशखु बेसन की भुना का जायका और इलायची का सुगंध इसे बेहद खास बनाते हैं।

बेसन लड्डू बनाने में बेहद आसान है, और इसे घर पर बिना किसी जटिल उपकरण के तैयार किया जा सकता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि पौष्टिक भी है। बेसन में प्रोटीन और फाइबर होता है, और घी मिठाई को खास बनाते हुए ऊर्जाप्रदान करता है।

हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits of Besan Ladoo):

बेसन लड्डू सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पौष्टिक भी होता है —

बेसन में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो एनर्जी देता है।
देसी घी डाइजेशन और स्किन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
गुड़ या ड्राई फ्रूट डालने से यह और भी हेल्दी बन जाता है।

Besan Ladoo Recipe
Besan Ladoo Recipe

तैयारी की समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 25 मिनट
सरविंग: 10-12 लड्डू बनेगे

सामग्री (Ingredients for Besan Ladoo):

बेसन – 2 कप
देसी घी – ¾ कप
पिसी चीनी (या बूरा) – 1 कप
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
कटे हुए काजू, जूबादाम – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि (How to Make Besan Ladoo Recipe in Hindi):

1 – कढ़ाई में घी डाल कर गरम करें। अब उस में बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चम्मच चलाते हुए 15–18 मिनट तक भूनें। जब बेसन से सुगंध आने लगे और हल्का सुनहसुरा रंग हो जाए, तब समझिए बेसन तैयार है।

2- अब इसमें कटे हुए काजू, जूबादाम और किशमिश डाल कर 1 मिनट तक चमांच चलाएँ। भुना हुआ बेसन थोड़ा ठंडा होने दें (पूरी तरह नहीं), ताकि उसमें चीनी डालने पर वह पिघले नहीं। अब पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर आंच बंद कर दें। जब मिश्रण गुनगुना रहे, तब थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर लड्डू का आकार दें।आपके बेसन के लड्डू तैयार हो जाएंगे।

Delicious and Sweet Besan Ladoo Is Ready.

सुझाव (Tips):

1 – बेसन को धीमी आंच पर ही भूनें, वरना जल जाएगा।

2 – घी की मात्रा बैलेंस रखें — ज़्यादा होगा तो लड्डू नरम नहीं बनेंगे।

3 – आप चाहें तो थोड़ा नारियल पाउडर भी मिला सकते हैं।

4 – एयरटाइट कंटेनर में रखकर 15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

How to Make Besan Ladoo in Hindi | Delicious and Sweet in 2 Step बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

Besan Ladoo Recipe
Besan Ladoo Recipe