How to Make Paneer Butter Masala Easy and Delicious 2 Step| पनीर बटर मसाला बनाने की आसान विधि Friends, Paneer Butter Masala एक रिच, क्रीमी और स्वादिष्ट करी है जो हर घर की शान होती है। इसका buttery taste और spicy tomato gravy इसे restaurant-style बनाता है। अगर आप भी घर पर paneer butter masala recipe in Hindi ढूंढ रहे हैं, तो ये ब्लॉग आपके लिए परफेक्ट है।
पनीर बटर मसाला एक क्लासिक उत्तर भारतीय डिश है जो हर भारतीय रेस्टोरेंट के मेनू में ज़रूर मिलती है। इसकी क्रीमी, रिच और बटर से भरपूर ग्रेवी हर किसी को पसंद आती है। यह डिश खासतौर पर नान, बटर रोटी या जीरा राइस के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।
पनीर बटर मसाला को “मखनी पनीर” या “Paneer Makhani” भी कहते हैं। यह डिश खासतौर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मेन्यू में बहुत लोकप्रिय है और इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। पनीर बटर मसाला सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण और प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी है।
अगर आप इंडियन फूड के शौकीन हैं, तो Paneer Butter Masala का नाम जरूर सुना होगा। यह एक ऐसी रिच, क्रीमी और मसालेदार ग्रेवी वाली डिश है, जो किसी भी खाने के अनुभव को खास बना देती है। हल्के बटर और टमाटर बेस के साथ ताज़ा पनीर के साथ बनाया जाता है।
इस डिश की खासियत यह है कि इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है – बच्चों से लेकर बड़े तक। यदि आप अपने खाने में थोड़ा सा रॉयल टच चाहते हैं, तो Paneer Butter Masala आपके लिए बेस्ट चॉइसहै।
Paneer Kya hai?
पनीर एक फ्रेश, नॉन-फर्मेंटेड चीज़ है, जो दूध को फाड़कर और उसमें नींबू या सिरका मिलाकर बनाया जाता है। यह दूध से बनने वाला प्रोटीन-रिच फूड है और भारतीय भोजन में बहुत लोकप्रिय है।



तैयारी का समय: 10-15 मिनट
पकाने का समय: 20-30 मिनट
सरविंग: 3-4 लोगो के लिए
सामग्री (Ingredients):
पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
मक्खन – 2 टेबलस्पून
टमाटर – 3 (कटा हुआ)
प्याज – 1 (कटा हुआ)
काजू – 10-12 (भिगोए हुए)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
हल्दी – 1/4 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
कसूरी सू मेथी – 1 टीस्पून
क्रीम – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 टेबलस्पून
बनाने की विधि (Step-by-Step Method):
1 – एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, फिर प्याज, टमाटर और काजू डाल कर नरम होने तक पकाएं। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में स्मूद पेस्ट बना लें। अब एक पैन में मक्खन डालें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर भूनें। उसके बाद तैयार प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
2 – इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाकर जब तेल अलग होने लगे, तो थोड़ा पानी डालें। अब पनीर क्यूब्स डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से क्रीम और कसूरी मेथी डाल कर हल्के हाथ से मिलाएं।फिर आंच बंद कर दें। तैयार है आपका Paneer Butter Masala! इसे गरम-गरम बटर नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें।
How to Make Paneer Butter Masala Easy and Delicious Is Ready.
सुझाव (Tips):
1 – पनीर को ज़्यादा देर न पकाएं, वरना सख्त हो जाएगा।
2 – अगर चाहें तो ग्रेवी में थोड़ा दूध डाल कर और भी क्रीमी बना सकते हैं।
3 – कसूरी मेथी और क्रीम अंत में डालने से फ्लेवर बढ़ता है।
How to Make Paneer Butter Masala Easy and Delicious 2 Step| पनीर बटर मसाला बनाने की आसान विधि। How to Make Paneer Butter Masala Easy and Delicious 2 Step| पनीर बटर मसाला बनाने की आसान विधि।





