Sugar-Free Kaju Katli Recipe in 3 Step – Healthy Indian Sweet for Festivals बिना चीनी के काजू कतली बनाने की रैसिपि

Last Updated: October 15, 2025

1 Min Read
share

Share

Sugar-Free Kaju Katli Recipe – Healthy Indian Sweet for Festivals बिना चीनी के काजू कतली बनाने की रैसिपि- Friends, अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन शुगर से बचना चाहते हैं, तो यह शुगर फ्री काजू कतली आपके लिए परफेक्ट है। बिना चीनी के बनी यह मिठाई हेल्दी भी है और स्वाद में भी लाजवाब। इसे आप त्योहारों या किसी भी खास मौके पर बना सकते हैं।

काजू कतली (Kaju Katli) भारत की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है, जिसे हर त्योहार और खास मौके पर बनाया जाता है। लेकिन अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं या शुगर से परहेज़ करते हैं, तो यह Sugar-Free Kaju Katli आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

इस रेसिपी में चीनी की जगह नेचुरलचु स्वीटनर (Jaggery या Date Paste) का उपयोग किया गया है, जिससे इसका स्वाद तो वही रहता है लेकिन यह कम कैलोरी और हेल्दी बन जाती है। यह मिठाई न सिर्फ डायबिटिक लोगों के लिए सुरसुक्षित है बल्कि उन सभी के लिए शानदार है जो बिना गिल्ट के कुछ मीठा खाना चाहते हैं।

त्योहारों के मौसम में जब घर-घर मिठाइयों की खुशखु फैली हो, तब यह शुगर फ्री काजू कतली आपके परिवार के लिए एक हेल्दी और टेस्टी गिफ्ट की तरह है — जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है।

Sugar-Free Kaju Katli Recipe in 3 Step – Healthy Indian Sweet for Festivals बिना चीनी के काजू कतली बनाने की रैसिपि नीचे दी गई है।

हेल्दी फायदे (Health Benefits):

बिना चीनी के बनी मिठाई काजू में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को मजबूत बनाते हैं।

यह बिना शुगर के भी एनर्जी देता है — खासकर जब आप फेस्टिव सीजन में हेल्दी विकल्प चाहते हैं।

चीनी की जगह नैचुरल स्वीटनर का उपयोग करने से यह मिठाई कैलोरी में हल्की और सेहतमंद बन जाती है।

Sugar Free Kaju Katli Recipe
Sugar Free Kaju Katli Recipe

बनाने में लगने वाला समय (Preparation & Cooking Time):

तैयारी का समय (Preparation Time): 10 मिनट
पकाने का समय (Cooking Time): 10–12 मिनट
सेट होने का समय (Cooling/Setting Time): 10 मिनट
कुल समय (Total Time): लगभग 30 मिनट
इस रेसिपी से लगभग 10–12 पीस काजू कतली बनती हैं (मध्यम आकार की)।

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

काजू – 1 कप
खजूर का पेस्ट – 3–4 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
पानी – 2–3 टेबलस्पून
घी – 1 टीस्पून (ग्रीस करने के लिए)
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
चांदी का वर्क – (वैकल्पिक) सजावट के लिए

बनाने की विधि (How to Make Sugar-Free Kaju Katli):

1 – काजू को कुछ देर ठंडे स्थान से निकाल कर कमरे के तापमान पर रखें। अब मिक्सर में हल्के हाथ से पीसकर बारीक पाउडर बना लें। ध्यान रखें — ज्यादा देर पीसने से काजू से तेल निकल सकता है। ज्यादा न पिसे।

2 – एक नॉन-स्टिक पैन में पानी डालें। अब इस में खजूर का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर चम्मच चलाते हुए हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। जब सिरप हल्का गाढ़ा हो जाए तो इस में काजू पाउडर डालें। लगातार चम्मच चलाते हुए 4–5 मिनट तक पकाएं जब तक मिश्रण एक साथ आने लगे। अब इलायची पाउडर डाल कर मिला दें। अगर आप को इलायची पाउडर नहीं पसंद तो न डाले। फिर आंच बंद कर दें।

3 – मिश्रण को घी लगे प्लेट पर निकाल लें। थोड़ा ठंडा होने पर हल्के हाथों से गूंध लें। अब इसे दो बटर पेपर के बीच रखकर ¼ इंच मोटा बेल लें। हल्का ठंडा होने पर मनचाहे डायमंड आकार में काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं (वैकल्पिक)। आपकी स्वादिष्ट शुगर फ्री काजू कतली तैयार है।

Sugar-Free Kaju Katli Recipe Is Ready.

सुझाव (Tips):

1 – मिश्रण को ज्यादा न पकाएं वरना कतली सख्त हो जाएगी। काजू को हल्के-हल्के पीसें ताकि उसका तेल न निकले और पाउडर सूखा रहे।

2 – नेचुरल मिठास के लिए आप खजूर सिरप या गुड़ पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3 – मिश्रण को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच पर पकाने से मिश्रण सख्त हो सकता है और कतली का टेक्सचर खराब हो जाता है।

4 – जब मिश्रण पैन से अलग होने लगे और एक सॉफ्ट डो जैसी बनावट हो जाए, तो तुरंतु गैस बंद करें। ज्यादा पकाने से कतली सख्त हो जाएगी।

5 – सिर्फ प्लेट और बेलन को ग्रीस करने के लिए घी का इस्तेमाल करें। ज्यादा घी डालने से मिठाई चिकनी और भारी हो सकती है।

6 – बहुत गरम होने पर बेलेंगे तो फट सकता है, और ठंडा होने पर सख्त हो जाएगा। थोड़ा गुनगुना रहने पर ही बेलना सबसे अच्छा रहता है।

7 – अगर आप शुगर-फ्री मिठाई को त्योहार में पेश कर रहे हैं, तो हल्की सजावट से यह और आकर्षक लगेगी।

Sugar Free Kaju Katli Recipe

Sugar-Free Kaju Katli Recipe in 3 Step – Healthy Indian Sweet for Festivals बिना चीनी के काजू कतली बनाने की रैसिपि।