How to Make Soft & Delicious Milk Cake at Home | Indian Sweet Recipe 2 Stepमिल्क केक बनाने की आसान रैसिपि

Last Updated: October 17, 2025

1 Min Read
share

Share

How to Make Soft & Delicious Milk Cake at Home | Indian Sweet Recipe मिल्क केक बनाने की आसान रैसिपि- Friends, मिल्क केक, जिसे कलाकंद भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है। यह पूरी तरह दूध से बनाई जाती है और इसका स्वाद हल्का दानेदार, मलाईदार और बेहद लाजवाब होता है। इसे ज्यादातर त्योहारों जैसे दीवाली, रक्षाबंधन, और होली पर बनाया जाता है। इसकी खासियत है इसका दो-टोन (हल्का और गाढ़ा) रंग और घी की सुगंध।

मिल्क केक, जिसे कलाकंद के नाम से भी जाना जाता है, भारत की पारंपरिक मिठाइयों में से एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है। यह खासतौर पर त्योहारों, शादी-ब्याह और खास मौकों पर भी बनाई जाती है। दूध , चीनी और थोड़ा सा नींबू रस या सिरका से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में नर्म, मलाईदार और हल्की दानेदार होती है।

इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री में और घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। सही तापमान पर दूध को फाड़कर, उसे धीरे-धीरे पकाने से जो दानेदार टेक्सचर बनता है, वही इसे परफेक्ट मिल्क केक बनाता है।

अगर आप भी घर पर मिठाई बनाने का शौक रखते हैं, तो यह Soft & Delicious Milk Cake Recipe आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हर किसी के दिल को मिठास से भर देती है। मिल्क केक सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि घर के प्यार और पारंपरिक स्वाद की याद दिलाने वाली एक देसी डेज़डे डिलाइट है।

इस मिठाई की खासियत इसका नर्म और मलाईदार टेक्सचर है। दूध और चीनी की सही मात्रा और सही तरीके से पकाने पर यह बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से मुलायम बनती है। कभी-कभी इसे स्वाद और सुंदरता बढ़ाने के लिए पिस्ता, काजू या बादाम से सजाया जाता है।

How to Make Soft & Delicious Milk Cake at Home | Indian Sweet Recipe 2 Stepमिल्क केक बनाने की आसान रैसिपि नीचे दी गई है। How to Make Soft & Delicious Milk Cake at Home | Indian Sweet Recipe 2 Stepमिल्क केक बनाने की आसान रैसिपि।

Milk Cake की खास बातें

साधारण सामग्री: इसे बनाने के लिए केवल दूध, चीनी और थोड़ा नींबू का रस या सिरका चाहिए।

घरेलू मिठाई: बाजार की मिठाइयों की तुल ना में यह पूरी तरह घर पर बनी, ताज़ा और स्वास्थ्यवर्धक होती है।

Milk Cake Recipe
Milk Cake Recipe

तैयारी का समय (Preparation Time): 10 मिनट
पकाने का समय (Cooking Time): 1 घंटा
सेट होने का समय (Setting Time): 20–30 मिनट
सरविंग : 8-10 पीस बनेगे

सामग्री (Ingredients):

फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
नींबू का रस या सिरका – 2 बड़े चम्मच (2 चम्मच पानी में मिलाएं)
चीनी – ¾ कप
घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कटे हुए पिस्ता या बादाम – सजाने के लिए

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method):

1 – एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबालें और लगातार चम्मच चलाते रहें ताकि तले में न लगे। दूध को धीमी आंच पर ही पकाए। गैस धीमी करें और थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालें। दूध को हल्का फटने दें (पूरा पू नहीं फटना चाहिए)। मिश्रण दानेदार होना चाहिए।

2 – अब इसे धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक दूध का पानी सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए। अब इस में चीनी और घी डालें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन न छोड़ने लगे, फिर आंच बंद कर दे। अब घी लगे ट्रे या थाली में मिश्रण डालें और समतल कर दें। इसे 3–4 घंटे तक सेट होने दें। सेट हो जाने पर अपनी पसंद के आकार में काटें, ऊपर से पिस्ता या बादाम लगाएं और परोसें।

How to Make Soft & Delicious Milk Cake at Home Is Ready.

💡 सुझाव (Tips):

1 – हमेशा फुल क्रीम दूध का ही उपयोग करें ताकि स्वाद मलाईदार बने। दूध को ज्यादा न फाड़ें, वरना टेक्सचर बहुत सूखा हो जाएगा।

2 – प्राकृतिक ठंडा होने दें ताकि मिल्क केक का असली दो रंग वाला लुक मिले। मिल्क केक को हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान पर परोसें।सें यह मिठाई चाय या त्यौहारों के भोजन के बाद परफेक्ट लगती है।

3 – कस्टमाइज्ड स्वाद: आप चीनी की मात्रा, ड्राई फ्रूट्स और फ्लेवर अपनी पसंद अनुसार बढ़ा या घटा सकते हैं। सजाने में आसान: पिस्ता, बादाम या चॉकलेटी टॉपिंग से इसे खूब सूरती से सजाया जा सकता है।