How to Make ABC Juice Recipe | Apple Beetroot Carrot Detox Drink in Hindi | हेल्दी ABCजूस रेसिपी घर पर बनाए

Last Updated: October 18, 2025

1 Min Read
share

Share

How to Make ABC Juice Recipe | Apple Beetroot Carrot Detox Drink in Hindi | हेल्दी ABCजूस रेसिपी घर पर बनाए- Friends, ABC जूस यानी Apple (सेब), Beetroot (चुकंदर) और Carrot (गाजर) से बना यह जूस एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने, ब्लड को शुद्ध करने, स्किन को ग्लो देने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट पीने पर यह जूस सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।

ABC जूस एक बेहद पौष्टिक और हेल्दी ड्रिंक है जो Apple (सेब), Beetroot (चुकंदर) और Carrot (गाजर) से मिलकर बनाया जाता है। इसका नाम इन्हीं तीनों के पहले अक्षरों से बना है — A, B, C। यह जूस अपने गहरे लाल रंग और प्राकृतिक मिठास के लिए जाना जाता है।

ABC जूस क्या है? (What is ABC Juice?):

ABC जूस तीन सुपर फूड्स — Apple (सेब), Beetroot (चुकंदर) और Carrot (गाजर) — से मिलकर बना एक पावरफुल हेल्थ ड्रिंक है। इसका नाम इन तीनों के शुरुआती अक्षरों से लिया गया है — A (Apple), B (Beetroot), C (Carrot)।

यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, ब्लड को साफ करने और एनर्जी बढ़ाने में बेहद मददगार है। इसकी सबसे खास बात है इसका सुंदर गाढ़ा लाल रंग और स्वादिष्ट मिठास, जो पूरी तरह प्राकृतिक होती है।

ABC जूस न केवल स्वादिष्ट है बल्कि यह आपके पूरे शरीर को अंदर से पोषण देता है। यह जूस आपके त्वचा (Skin), बाल (Hair), और डाइजेशन (Digestion) — हर चीज़ पर पॉजिटिव असर डालता है।

इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स:

Vitamin A, C, E (गाजर और सेब से)

Iron, Folate, Nitrate (चुकंदर से)

Antioxidants & Fiber (तीनों से मिलकर)

ये सभी तत्व मिलकर आपके शरीर को अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग बनाते हैं।

🌟 ABC जूस के फायदे (Health Benefits):

स्किन को ग्लो और नेचुरल ब्राइटनेस देता है। सेब और गाजर में विटामिन A, C और E स्किन को नेचुरल ग्लो और ब्राइटनेस देते हैं।

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आँखों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

ABC जूस आयरन और विटामिन्स से भरपूर होता है जिस से बाल मज़बूत और चमकदार बनते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है।

पाचन को बेहतर बनाता है।

How to Make ABC Juice Recipe | Apple Beetroot Carrot Detox Drink in Hindi | हेल्दी ABCजूस रेसिपी घर पर बनाए इस की रैसिपि नीचे दी गई है।

ABC Juice Recipe
ABC Juice Recipe

तैयारी का समय: 10 मिनट
ब्लेंड करने का समय: 2–3 मिनट
सरविंग: 2 छोटे गिलास बनेगे

सामग्री (Ingredients):

सेब (मीडियम, कटे हुए) – 1
चुकंदर (छोटा, छिला और कटा हुआ) – 1
गाजर (मीडियम, छिली और कटी हुई) – 1
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
शहद या गुड़ – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
पानी – ½ कप (ज़रूरत अनुसार)
बर्फ के टुकड़े – कुछ (वैकल्पिक)

बनाने की तरीका (Step-by-Step Method):

1- सेब, चुकंदर और गाजर को अच्छे से धो लें। इन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर या जूस में कटे हुए सेब, चुकंदर और गाजर डालें। थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।

2 – अगर आप क्लियर जूस पसंद करते हैं तो इसे छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें। नहीं तो फाइबर वाला जूस वैसे ही पी सकते है। अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएँ। यह स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाता है। गिलास में डालें, चाहें तो बर्फ डालें और तुरंतु परोसें।

Your ABC Juice Recipe is Ready.

💡 सुझाव (Tips):

1- हमेशा फ्रेश फल और सब्जियाँइस्तेमाल करें। सेब, चुकंदर और गाजर ताज़े और साफ होने चाहिए, ताकि जूस पौष्टिक और स्वादिष्ट बने।

2- जूस को तुरंतु पीएं, इसे लंबे समय तक स्टोर न करें। थोड़ी-सी नींबू की बूंदें डालने से जूस का स्वाद और डिटॉक्स असर दोनों बढ़ जाते हैं।

3- अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो एक छोटा चम्मच शहद या गुड़ डालें।

4- कुछ बर्फ के टुकड़े डालने से यह जूस और भी फ्रेशिंग लगता है।

5- हल्का अदरक या कुछ पुदीना पत्तियाँ डालने से जूस का स्वाद और डिटॉक्स इफेक्ट बढ़ता है।

6- चीनी डालने से इसके हेल्दी बेनिफिट्स कम हो जाते हैं, इसलिए शुगर अवॉइड करें।