Healthy Spinach Cucumber Juice Recipe in 2 Step | पालक खीरा जूस बनाने का आसान तरीका

Last Updated: October 20, 2025

1 Min Read
share

Share

Healthy Spinach Cucumber Juice Recipe | पालक खीरा जूस बनाने का आसान तरीका- Friends, पालक और खीरे का जूस एक हरी सब्जियों से बना हेल्दी और ताज़ा जूस है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह जूस पालक और खीरे के पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। पालक में विटामिन A, C, K, फोलेट और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जबकि खीरा हाइड्रेशन, फाइबर और ठंडक प्रदान करता है।

क्या आप अपने दिन की शुरुआत एक ताज़ा और हेल्दी जूस से करना चाहते हैं? यह पालक खीरा जूस एकदम परफेक्ट है। इसमें भरपूर विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं। और सबसे अच्छा, इसे घर पर सिर्फ कुछ मिनटों में बनाया जा सकता है।

यह जूस न केवल स्वाद में ताज़गी से भरपूर होता है, बल्कि शरीर के लिए डिटॉक्सिफाइंग, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने वाले गुणों से भी भरपूर है। नींबू और अदरक मिलाने से इसका स्वाद और स्वास्थ्य लाभ और बढ़ जाता है।

पालक खीरा जूस वजन कम करने, स्किन ग्लो बढ़ाने, और शरीर को हाइड्रेटड्रे रखने के लिए भी बहुत अच्छा है। यह जूस कम समय में तैयाहो जाता है और गर्मियों में ठंडक देने वाला परफेक्ट ड्रिंक है।

पालक खीरा जूस एक स्वस्थ और ताज़ा हरा जूस है, जो शरीर के लिए कई फायदे देता है। यह जूस डिटॉक्स (Detox), वजन कम करने (Weight Loss), त्वचा की चमक (Glowing Skin) और इम्युनिटी बूस्ट (Immunity Boost) के लिए बहुत फायदेमंद है।

इस जूस में पालक और खीरे के साथ नींबू और शहद मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। यह पूरी तरह से नेचुरल और फ्रेस है, जिसमें कोई भी प्रिज़र्वेटिव नहीं होता।इस जूस को बहुत ही कम सामग्री मे तैयार किया जाता है। खीरे में लगभग 95% पानी होता है। पालक और खीरे में फाइबर अधिक होता है।

पालक खीरा जूस के फायद

त्वचा को ग्लो करने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है। विटामिन A, C और K से भरपूर होता है।

Healthy Spinach Cucumber Juice Recipe in 2 Step | पालक खीरा जूस बनाने का आसान तरीका।

Healthy Spinach Cucumber Juice Recipe in 2 Step | पालक खीरा जूस बनाने का आसान तरीका।

पालक खीरा जूस | Spinach Cucumber Juice in Glass
पालक खीरा जूस | Spinach Cucumber Juice in Glass

तैयारी का समय: 5 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
सर्विंग साइज़: 2 गिलास

सामग्री (Ingredients):

पालक (Spinach)- 2 कप, ताज़ा और धोया हुआ
खीरा (Cucumber)- 1 बड़ा, छिला हुआ
नींबू (Lemon)- 1, रस निकाला हुआ
शहद (Honey) या मेपल सिरप- 1 चम्मच (वैकल्पिक)
पानी (Water)- 1/2 कप (आवश्यकतानुसार)
पुदीना पत्ते (Mint leaves)- सजाने के लिए

बनाने का तरीका (Step-by-Step Method):

1 – पालक को अच्छे से धो लें और खीरे को छील कर टुकड़ों में काट लें। पालक, खीरा, नींबू का रस और पानी ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें। यदि आपको मीठा पसंद है तो शहद या मेपल सिरप डालें।

2 – अगर आप गाढ़ा जूस पसंद नहीं करते तो एक छन्नी से छान सकते हैं। गिलास में डालें, ऊपर से पुदीना पत्ते सजाएँ और तुरंतु पिएँ।

Healthy Spinach Cucumber Juice Recipe are Ready.

सुझाव (Tips):

1- ताज़ा और ऑर्गेनिक पालक व खीरा का उपयोग करें। जूस को तुरंतु पीएँ ताकि पोषण तत्व नष्ट न हों। पालक और खीरा जितना ताज़ा और ऑर्गेनिक होगा, जूस उतना ही पोषण से भरपूर और स्वादिष्ट बनेगा।

2- स्वाद के लिए थोड़ा अदरक (Ginger) डाल सकते हैं।

3 – पानी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप गाढ़ा जूस पसंद करते हैं तो थोड़ा कम पानी डालें, और अगर पतला जूस पसंद है तो ज्यादा
पानी डालें।