Healthy Kiwi Juice Recipe | Refreshing & Immunity-Boosting Drink 2 Stepकीवी जूस रेसिपी

Last Updated: October 22, 2025

1 Min Read
share

Share

Healthy Kiwi Juice Recipe | Refreshing & Immunity-Boosting Drink कीवी जूस रेसिपी- Friends, कीवी एक छोटा, भूरा छिलके वाला फल है, जिसके अंदर हरे रंग का रसदार गूदा होता है। इसके बीचों-बीच छोटे-काले बीज होते हैं जो खाने में क्रंची लगते हैं। यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

सर्दियों के मौसम में अगर आप एक ऐसा जूस ढूंढ रहे हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाए, एनर्जी दे और स्किन को ग्लोइंग बनाए, तो कीवी जूस सबसे बढ़िया विकल्प है। कीवी फल विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से हेल्दी रखता है।

भारत में कीवी की खेती मुख्य रूप से — हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और जम्मू-मूकश्मीर में की जाती है। कीवी जूस एक हेल्दी और ताज़ा पेय है जो सर्दी या गर्मी, दोनों मौसम में शरीर को एनर्जी देता है। यह जूस विटामिन C, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन को ग्लोइंग बनाने, और पाचन सुधारने में मदद करता है।

कीवी जूस का रंग हरा और स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह जूस न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक भी माना जाता है।

कीवी जूस एक प्राकृतिक और पौष्टिक पेय है, जिसे मुख्मु रूप से कीवी फल से बनाया जाता है। यह जूस स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होता है, जिससे यह सभी उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा बन गया है। आजकल कीवी जूस हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है क्योंकि इसमें शरीर के लिए कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इसका आकार छोटा, बेलनाकार और बाहरी पर भूरे रंग का होता है, जबकि अंदर हरा और मुलायम होता है। इस फल का स्वाद अनानास और स्ट्रॉबेरी का मिश्रण जैसा हल्का खट्टा-मीठा होता है। कीवी जूस बनाना बहुत आसान है और यह ताजगी देने वाला पेय है, जिसे गर्मियों में ठंडा या सर्दियों में इस जूस को बना सकते हैं।

💚 फायदे (Health Benefits):

इसे “इम्यूनियू टी बढ़ाने वाला फल” कहा जाता है।

पाचन शक्ति को बेहतर करता है।

स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है। स्किन के लिए अच्छा है — कीवी स्किन को साफ और चमकदार बनाता है।

इस मे एनर्जी और विटामिन C से होता है।

🍃 कीवी के पोषक तत्व (Nutritional Value per 100g):

कैलोरी: लगभग 41-45 kcal
विटामिन C: बहुत अधिक मात्रा में
विटामिन K और E
फाइबर (Fiber)
पोटैशियम (Potassium)
फोलेट (Folate)
एंटीऑक्सीडेंट्स

Healthy Kiwi Juice Recipe | Refreshing & Immunity-Boosting Drink 2 Stepकीवी जूस रेसिपी।

Healthy Kiwi Juice Recipe | Refreshing & Immunity-Boosting Drink 2 Stepकीवी जूस रेसिपी। Healthy Kiwi Juice Recipe | Refreshing & Immunity-Boosting Drink 2 Stepकीवी जूस रेसिपी।

Healthy Kiwi Juice
Healthy Kiwi Juice

तैयारी का समय (Preparation Time): 5 मिनट
ब्लेंडिंग समय (Blending Time): 3–4 मिनट
सरविंग(Sarving): 2 गिलास

🍃 सामग्री (Ingredients):

(2 गिलास कीवी जूस के लिए)

कीवी- 4 पके हुए
शहद (Honey) – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस (Lemon Juice) – ½
ठंडा पानी या नारियल पानी – 1 कप
कुछ बर्फ के टुकड़े (Ice cubes – optional)

बनाने का तरीका (How to Make Kiwi Juice):

1 – सबसे पहले कीवी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। ब्लेंडर में कीवी के टुकड़े, शहद, नींबू का रस और पानी डालें। सब कुछ अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक जूस स्मूद न हो जाए।

2 – अब चाहें तो छलनी से छान लें। गिलास में डाल कर ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा परोसें।

Your Healthy Kiwi Juice Recipe is Ready.

सुझाव (Tips):

1- आप चाहें तो थोड़ा पुदीना डाल कर और फ्रेश फ्लेवर पा सकते हैं।

2- नारियल पानी का इस्तेमाल जूस को और हेल्दी बना देता है।

3- अगर आपको ठंडा जूस पसंद नहीं, तो बिना बर्फ के पिएं।

⚠️सावधानियाँ (Precautions):

बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से हल्की एलर्जी या एसिडिटी हो सकती है।