Restaurant Style Dal Makhni Recipe | Creamy & Flavorful Delicious Dal दाल मखनी बनाने की विधि- Friends, दाल मखनी उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध और पसंद की जाने वाली डिश में से एक है। इसका नाम सुनते ही मक्खन और मलाई की खुशबू आ जाती है। यह डिश भोजन की शान है और लगभग हर रेस्टोरेंट में इसका नाम ज़रूर होता है। “मखनी” शब्द का मतलब ही है “मक्खन से भरपूर”, यानी ऐसी दाल जो क्रीमी, मुलायम और स्वाद से भरपूर हो।
दाल मखनी की खासियत यह है कि इसमें साबुत उड़द दाल (whole black lentil) और राजमा (kidney beans) का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें धीमी आँच पर घंटों तक पकाया जाता है ताकि इसका हर दाना स्वाद से भर जाए। ऊपर से डाल दिया जाए थोड़ा सा मक्खन, क्रीम और धनिया पत्ती, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब बन जाता है।
आज हम सीखेंगे रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी बनाने का आसान और असली तरीका, जो आपके घर पर भी वही स्वाद लाएगा जैसा आप होटल में खाते हैं।
Restaurant Style Dal Makhni Recipe | Creamy & Flavorful Delicious Dal दाल मखनी बनाने की विधि। Restaurant Style Dal Makhni Recipe | Creamy & Flavorful Delicious Dal दाल मखनी बनाने की विधि।



तैयारी का समय: 10-15 मिनट
पकाने का समय: 1.5 से 2 घंटे
सरविंग: 4-5 लोगो के लिए
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
साबुत उड़द दाल – 1 कप
राजमा – ¼ कप
पानी – 4 कप (भिगोने और पकाने के लिए)
मक्खन – 3 टेबलस्पून
ताज़ा क्रीम – 3 टेबलस्पून
प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 3 बड़े (प्यूरी बना लें)
अदरक-लहसुनसु पेस्ट – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
कसूरी मेथी – 1 टीस्पून (भुनी और कुचली हुई)
हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
तेल – 1 टेबलस्पून
तैयारी (Preparation):
दाल मखनी की शुरुआत होती है दाल और राजमा को भिगोने से। उड़द दाल और राजमा को रातभर या कम से कम 8 घंटे तक पानी में भिगो दें। इससे दाल मुलायम हो जाती है और जल्दी पक जाती है। भिगोई हुई दाल और राजमा को कुकर में डालें। इसमें 3–4 कप पानी, ½ टीस्पून नमक और थोड़ा सा मक्खन डालें। मीडियम आँच पर 6–7 सीटी आने तक पकाएँ ताकि दाल अच्छी तरह गल जाए। (अगर आप स्लो-कुक स्टाइल चाहते हैं तो इसे 1 घंटे तक धीमी आँच पर भी पका सकते हैं।)
🍳 पकाने की विधि (Cooking Method):
1- एक गहरे पैन या कड़ाही में मक्खन और थोड़ा तेल गरम करें ताकि मक्खन जले नहीं। उसमें प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। अच्छी तरह चलाएँ और तब तक पकाएँ जब तक कच्ची खुशबू चली न जाए।
2- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें और 5–7 मिनट तक चलाते रहें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब समझ लें कि यह तैयार है। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। अच्छे से मिक्स करें ताकि सारे फ्लेवर मिल जाएँ।
3- अब उबली हुई दाल और राजमा को इस मसाले में डालें। अच्छी तरह चलाएँ और आवश्यकतानुसार पानी डालें ताकि यह क्रीमी बने। इसे ढककर धीमी आँच पर 30–40 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपके नहीं।
4- जब दाल गाढ़ी और चिकनी हो जाए, तब इसमें मक्खन और ताज़ा क्रीम डालें। इससे इसका स्वाद और रेस्टोरेंट जैसा हो जाता है। अंत में कसूरी मेथी डालें और मिलाएँ। असली स्वाद के लिए “धुआँ ” देना ज़रूरी है। एक कोयला जलाकर छोटे बाउल में रखिए, उस पर थोड़ा घी डालिए, और कड़ाही में रखकर 2 मिनट ढक दीजिए। दाल में धुएँ का स्वाद बस जाएगा। जब दाल अच्छे से पक जाए तब आंच बंद कर दें।
Restaurant Style Dal Makhni Recipe are Ready.
सर्व करने का तरीका (Serving Style)
दाल मखनी को आप गरमा-गरम नान, बटर रोटी, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा सा मक्खन और क्रीम डालकर गार्निश करें और बारीक कटी धनिया पत्ती से सजाएँ।
सुझाव (Tips):
जितनी देर दाल धीमी आँच पर पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
मक्खन और क्रीम से कंजूसी न करें। यह दाल मखनी का असली स्वाद इन्हीं से आता है।
कसूरी मेथी और धुआँ (स्मोक) डालना न भूलें — यह इसे होटल जैसा फ्लेवर देता है।
टमाटर प्यूरी यू अच्छी तरह पकाएँ। अगर प्यूरी कच्ची रहेगी तो दाल में खट्टापन रहेगा।





