Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter Delicious Parath in 4 Step: मूली का पराठा बनाने की विधि

Last Updated: November 30, 2025

1 Min Read
share

Share

Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter मूली का पराठा बनाने की विधि – Friends, मूली का पराठा एक बेहद लोकप्रिय, स्वादिष्ट और सेहतमंद उत्तर भारतीय डिश है, जो खासकर सर्दियों में नाश्ते में बड़े चाव से खाया जाता है। मूली ठंड के मौसम में भरपूर आती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, विटामिन-C, कैल्शियम और आयरन जैसे कई ज़रूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

मूली के पराठे आमतौर पर दही, मक्खन, अचार या चाय के साथ परोसे जाते हैं और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रसोई में यह महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जब गरम तवे पर घी/तेल में सिकता हुआ मूली का पराठा बनता है, सर्दी की सुबह में गरमा-गरम मूली पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है! चलिए अब जानते हैं इसे घर पर
एकदम आसान तरीके से कैसे बनाते हैं।

Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter मूली का पराठा बनाने की विधि। Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter मूली का पराठा बनाने की विधि। Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter मूली का पराठा बनाने की विधि।

Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter
Mooli Paratha Recipe | Nutritious Radish Paratha in Winter

आवश्यक सामग्री(Ingredients):

(3–4 लोगों के लिए)

आटे के लिए:

गेहूँ का आटा – 2 कप
नमक – ½ चम्मच (स्वादानुसार)
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – आवश्यकता अनुसा

भरावन (Stuffing) के लिए:

मूली – 3 मध्यम आकार की (कसी हुई)
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
अजवाइन – ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – ¼ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – ½ चम्मच
अदरक – 1 चम्मच (कसा हुआ)
घी/तेल – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि (Step-by-Step Method):

1- एक बड़े बाउल में गेहूँ का आटा लें। इसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएँ। धीरे-धीरे पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। टिप: आटा न ज्यादा सख्त हो न ज्यादा ढीला। मध्यम नरम आटा पराठे बेलने में आसान होता है।

2- मूली को अच्छी तरह धोकर छिल लें। अब मूली को कद्दूकस कर लें और उसमें हल्का सा नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। मूली से निकलने वाले पानी को अच्छी तरह निचोड़ दें। मूला सूखा हो जाना ज़रूरी है, नहीं तो पराठा फट सकता है। अब एक बाउल में मूली , अदरक, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

3- आटे से मध्यम आकार की लोई बनाएं। लोई को हल्का सा बेलें और बीच में 2 चम्मच मूली की स्टफिंग रखें। चारों तरफ से मोड़कर गोल बॉल जैसा आकार दें। अब सूखे आटे की मदद से इसे धीरे-धीरे गोल पराठे की तरह बेलें। ध्यान रखें: ज्यादा दबाव देकर ना बेलें, वरना स्टफिंग बाहर निकल सकती है।

4- तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और दोनों तरफ हल्का भूनें। अब घी/तेल लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें, पराठा फूलने लगे तो समझिए एकदम परफेक्ट बन रहा है। अब इसी तरह सारे पठे बनाये।

Mooli Paratha Recipe.

सुझाव(Tips):

🔹 1️⃣ मूली में पानी ज्यादा होता है, इसलिए इसे कद्दूकस करने के बाद नमक डालकर 5 मिनट छोड़ें, फिर अच्छे से निचोड़ ले, इससे पराठा बेलते समय फटता नहीं है।

🔹 2️⃣ मसाले थोड़े-ड़ेथोड़े डालें- नमक और मसाले स्टफिंग में कम रखें। ज़रूरत लगे तो बेलते वक़्त ऊपर से भी डाल सकते हैं।

🔹 3️⃣ बेसन या सूजी मिलाएं अगर मूली में पानी ज्यादा हो जाए तो 2-3 चम्मच बेसन या सूजी मिलाने से स्टफिंग सूखी रहती है।

🔹 4️⃣ धीमी–मध्यम आंच पर सेंकें तेज आंच पर पराठा जल सकता है और अंदरअं कच्चा रह जाता है। मध्यम आंच पर सेंकसें ने से अंदर तक पकता है और कुरकुरा भी होता है।