Crispy Namak Pare Recipe at Home Delicious Namak Pare in 4 Step: नमकीन पारे बनाने की आसान विधि

Last Updated: January 29, 2026

1 Min Read
share

Share

Crispy Namak Pare Recipe at Home नमकीन पारे बनाने की आसान विधि – Friends, नमक पारे भारतीय घरों में बनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय और पारंपरिक नमकीन स्नैक्स में से एक हैं। यह कुरकुरा, स्वाद से भरपूर और लंबे समय तक खराब न होने वाला नाश्ता है, जिसे खासकर चाय के साथ खाना बेहद पसंद किया जाता है। चाहे त्योहार हों, मेहमान आए हों या फिर बच्चों के टिफिन के लिए कुछ क्रिस्पी चाहिए – नमक पारे हर मौके पर परफेक्ट साबित होते हैं।

भारत के अलग-अलग हिस्सों में नमक पारे को अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कहीं इन्हें नमकीन पारे, कहीं नमकपारे, तो कहीं डायमंड कट नमकीन कहा जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री में बनाया जा सकता है और यह कई दिनों तक एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रहता है।

आज की इस रेसिपी में हम घर पर बाजार जैसे कुरकुरे नमक पारे बनाने की पूरी विधि सीखेंगे, साथ ही जानेंगे परफेक्ट कुरकुरापन पाने के टिप्स।

Crispy Namak Pare Recipe at Home नमकीन पारे बनाने की आसान विधि। Crispy Namak Pare Recipe at Home नमकीन पारे बनाने की आसान विधि। Crispy Namak Pare Recipe at Home नमकीन पारे बनाने की आसान विधि।

Crispy Namak Pare Recipe at Home – घर पर बने कुरकुरे और स्वादिष्ट नमकीन पारे
Crispy Namak Pare Recipe at Home – घर पर बने कुरकुरे और स्वादिष्ट नमकीन पारे

सामग्री (Ingredients):

मुख्य सामग्री:

मैदा – 2 कप

सूजी (बारीक) – 2 टेबलस्पून

अजवाइन – 1 टीस्पून

नमक – स्वादानुसार

घी या तेल – 3 टेबलस्पून (मोयन के लिए)

पानी – आवश्यकता अनुसार (गूंधने के लिए)

तेल – तलने के लिए

वैकल्पिक सामग्री (स्वाद बढ़ाने के लिए):

काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून

कसूरी मेथी (कुचली हुई) – 1 टीस्पून

जीरा – ½ टीस्पून

चाट मसाला – हल्का सा (बाद में छिड़कने के लिए)

नमक पारे बनाने की विधि (Step-by-Step Namak Pare Method):

1- सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मैदा और सूजी डालें। अब इसमें नमक, अजवाइन और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद घी या तेल डालें और उंगलियों से रगड़ते हुए मिक्स करें। मुट्ठी में थोड़ा सा आटा दबाएं, अगर वह आकार बनाए रखता है और टूटता नहीं है, तो मोयन परफेक्ट है।

2- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा नरम हो और न ही बहुत कड़ा। आटे को ढककर 15–20 मिनट के लिए आराम करने दें। आराम किए हुए आटे को दो हिस्सों में बांट लें। अब बिना ज्यादा सूखा आटा लगाए, इसे मोटी रोटी की तरह बेल लें (लगभग ¼ इंच मोटाई)। चाकू या पिज़्ज़ा कटर की मदद से इसे डायमंड शेप या मनचाहे आकार में काट लें।

3- एक कढ़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। तेल ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए, वरना पारे ऊपर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे। अब कटे हुए पारे धीरे-धीरे तेल में डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सभी पारे समान रूप से सिकें।

4- जब नमक पारे गोल्डन ब्राउन और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें छलनी से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

Crispy Namak Pare Recipe at Home.

सुझाव (Tips):

🥣 1. मोयन सही रखें– 2 कप मैदा में 3 टेबलस्पून घी/तेल ज़रूरी है, मोयन कम होगा तो पारे सख्त बनेंगे ज्यादा होगा तो फैलने लगेंगे। मुट्ठी में दबाने पर आटा बंध जाए — यही सही टेस्ट है।

💧 2. आटा सख्त गूंधें– आटा पूरी जैसा सख्त होना चाहिए नरम आटे से नमक पारे कुरकुरे नहीं बनते।

3 आटे को आराम दें- गूंधने के बाद 15–20 मिनट ढककर रखें इससे पारे अच्छे से फूलते और कुरकुरे बनते हैं।

🔥 5. तेल का तापमान सही हो– तेल बहुत तेज न हो मध्यम आंच पर तलें पारे डालते ही बहुत तेज बुलबुले न आएं।

🍳 6. धीमी आंच पर तलें– नमक पारे धीरे-धीरे सुनहरे होने चाहिए तेज आंच से ऊपर से ब्राउन, अंदर से कच्चे रह जाते हैं।